संदेश

hindi लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

सुकर्म sukarm kahani ek bujurug dampati ki

सुकर्म कहानी एक बुजुर्ग दम्पति की कहानी आज कल की पारिवारिक जीवन शैली पर आधारित है, इस कहानी का किसी व्यक्ति विशेष से किसी भी प्रकार से कोई सम्बन्ध नहीं है l  कुछ समय पहले की बात है शक्ति अपने गाँव से नौकरी करने शहर चला गया जहां जाकर वो किसी कंपनी मैं नौकरी करने लगा सैलरी भी उसकी शैक्षणिक योग्यतानुसार थी l उसने अपनी पहली सैलरी से घर मैं अपने माता-पिता के लिए मोबाइल फ़ोन खरीदा तथा दो दिन की छुट्टी लेकर गाँव आ गया शक्ति अपने माता-पिता को बहुत चाहता था गाँव मैं भी सभी शक्ति को चाहते थे दो दिन की छुट्टी पूरी होने के बाद शक्ति वापस शहर चला गया काफी समय हो गया शक्ति गाँव नहीं गया किन्तु फ़ोन से अपने माता-पिता से संपर्क मैं था l          गाँव मैं भी शक्ति की काफी चर्चा थी की अच्छी नौकरी मैं लग गया है अपने माँ-बाप का भी अच्छा ध्यान रखता है समय-समय पर उनको बैंक से पैंसे भेजते रहता है ; एक बूढ़े माँ-बाप को और क्या चाहिए था, वे काफी खुश थे l ऐंसे होते-होते तीन साल बीत गये लेकिन अब लड़के के तेवर कुछ बदले-बदले लगने लगे वो पहले से भी कम पैंसे घर...

तिमिर

तिमिर है तिलमिलाया ,मेरे प्रियतम के आने से  रोशनी है खिलखिलाई ,तारों को साथ लेके  चाँद भी चमकीला हैं , धरा ये दूध से नहाई है  सरसराती पवन ये , मंद सुगंध को साथ लिए  बरसों बाद आया आज ,तीज ये त्यौहार है  मिलन की इस घडी मैं ,देखो क्या बहार है  कल तक दुनिया सूनी थी ,आज सजी है  सोयी किस्मत थी कल तक, आज जगी है  तिमिर है तिलमिलाया ,मेरे प्रियतम के आने से  रोशनी है खिलखिलाई ,तारों को साथ लेके  चाँद भी चमकीला हैं , धरा ये दूध से नहाई है  सरसराती पवन ये , मंद सुगंध को साथ लिए लिख दूँ तुझे चंद पन्नों की लाइनों मैं  सँवार लूँ जी भर के आज,निहार लूँ  घड़ी ये मिलन की, शायद कल न हो दुनिया रहम हीन है ,छीन लेगी मुझसे तिमिर है तिलमिलाया ,मेरे प्रियतम के आने से  रोशनी है खिलखिलाई ,तारों को साथ लेके  चाँद भी चमकीला हैं , धरा ये दूध से नहाई है सरसराती पवन ये , मंद सुगंध को साथ लिए    अशोक त्रिवेदी  १७.११.२०१७  https://kundaliya.blogspot.in

तृष्णा (अशोक त्रिवेदी)

चित्र
तृष्णा एक छोटी सी चिड़िया उड़ती दूर-दूर ,कभी पूरब-पच्छिम कभी उत्तर-दक्षिण सुबह से  लेके शाम तक पंखो को फैलाये उड़ती दूर गगन के छोर तक कभी झुण्ड मैं चहचहाती,सरोवर मैं ये नहलाती दूर-दूर उड़ती रहती तृण-तृण ये संचित करती एक छोटी सी चिड़िया उड़ती दूर-दूर ,कभी पूरब-पच्छिम कभी उत्तर-दक्षिण सुबह से  लेके शाम तक पंखो को फैलाये उड़ती दूर गगन के छोर तक डाल-डाल पे चहचहाती कितना सुन्दर गीत ये गाती इनकी बोली इनकी भाषा काश कभी हमको समझ आती   एक छोटी सी चिड़िया उड़ती दूर-दूर ,कभी पूरब-पच्छिम कभी उत्तर-दक्षिण सुबह से  लेके शाम तक पंखो को फैलाये उड़ती दूर गगन के छोर तक सर्दी हो या गर्मी हो अंधड़ हो या आंधी  हो कितने दुःख ये सहती है लेकिन फिर भी चुप ये रहती है ,लेकिन फिर भी चुप ये रहती है अशोक त्रिवेदी