NARSINGH CHALISA [ अथ श्री नरसिंह चालीसा ]



[ अथ श्री नरसिंह चालीसा ]


मास वैशाख कृतिका युत हरण मही को भार ।
शुक्ल चतुर्दशी सोम दिन लियो नरसिंह अवतार ।।









धन्य तुम्हारो सिंह तनु, धन्य तुम्हारो नाम ।
तुमरे सुमरन से प्रभु , पूरन हो सब काम ।।





नरसिंह देव में सुमरों तोहि ,
  धन बल विद्या दान दे मोहि ।।1।।

जय जय नरसिंह कृपाला
करो सदा भक्तन प्रतिपाला ।।२ ।।

विष्णु के अवतार दयाला 
महाकाल कालन को काला ।।३ ।।

नाम अनेक तुम्हारो बखानो
अल्प बुद्धि में ना कछु  जानों ।।४।।

हिरणाकुश नृप अति अभिमानी
तेहि के भार मही अकुलानी ।।५।।

हिरणाकुश कयाधू के जाये
नाम भक्त प्रहलाद कहाये ।।६।।

भक्त बना बिष्णु को दासा 
पिता कियो मारन परसाया ।।७।।

अस्त्र-शस्त्र मारे भुज दण्डा
      अग्निदाह कियो प्रचंडा  ।।८।।

भक्त हेतु तुम लियो अवतारा 
दुष्ट-दलन हरण महिभारा ।।९।।

तुम भक्तन के भक्त तुम्हारे
प्रह्लाद के प्राण पियारे ।।१०।।

प्रगट भये फाड़कर तुम खम्भा
देख दुष्ट-दल भये अचंभा  ।।११।।

खड्ग जिह्व तनु सुंदर साजा
ऊर्ध्व केश महादष्ट्र विराजा ।।12।।

तप्त स्वर्ण सम बदन तुम्हारा
को वरने तुम्हरों विस्तारा ।।13।।

रूप चतुर्भुज बदन विशाला
नख जिह्वा है अति विकराला ।।14।।

स्वर्ण मुकुट बदन अति भारी
कानन कुंडल की छवि न्यारी ।।15।।

भक्त प्रहलाद को तुमने उबारा
हिरणा कुश खल क्षण  मह मारा ।।१६।।

ब्रह्मा, बिष्णु तुम्हे नित ध्यावे
इंद्र महेश सदा मन लावे ।।१७।।

वेद पुराण तुम्हरो यश गावे
शेष शारदा पारन पावे  ।।१८।।

जो नर धरो तुम्हरो ध्याना
ताको होय सदा कल्याना ।।१९।।

त्राहि-त्राहि प्रभु दुःख निवारो
भव बंधन प्रभु आप ही टारो ।।२०।।

नित्य जपे जो नाम तिहारा 
दुःख व्याधि हो निस्तारा ।।२१।।

संतान-हीन जो जाप कराये 
मन इच्छित सो नर सुत पावे ।।२२।।

बंध्या नारी सुसंतान को पावे
नर दरिद्र धनी होई जावे ।।२३।।

जो नरसिंह का जाप करावे 
ताहि विपत्ति सपनें  नही आवे ।।२४।।

जो कामना करे मन माही 
सब निश्चय सो सिद्ध हुई जाही  ।।२५।।

जीवन मैं जो कछु संकट होई
निश्चय नरसिंह सुमरे सोई ।।२६ ।।

रोग ग्रसित जो ध्यावे कोई 
ताकि काया कंचन होई ।।२७।।

डाकिनी-शाकिनी प्रेत बेताला
ग्रह-व्याधि अरु यम विकराला  ।।२८।।

प्रेत पिशाच सबे भय खाए
यम के दूत निकट नहीं आवे ।।२९।।

सुमर नाम व्याधि सब भागे 
रोग-शोक कबहूं   नही लागे  ।।३०।।

जाको नजर दोष हो भाई 
सो नरसिंह चालीसा गाई ।।३१।।

हटे नजर होवे कल्याना 
बचन सत्य साखी भगवाना  ।।३२।।

जो नर ध्यान तुम्हारो लावे 
सो नर मन वांछित फल पावे ।।३३।।

बनवाए जो मंदिर ज्ञानी 
हो जावे वह नर जग मानी ।।३४।।

नित-प्रति पाठ करे इक बारा 
सो नर रहे तुम्हारा प्यारा ।।३५।।

नरसिंह चालीसा जो जन गावे
दुःख दरिद्र ताके निकट न आवे ।।३६।।

चालीसा जो नर पढ़े-पढ़ावे
सो नर जग में सब कुछ पावे ।।37।।

यह श्री नरसिंह चालीसा 
पढ़े रंक होवे अवनीसा ।।३८।।

जो ध्यावे सो नर सुख पावे
तोही विमुख बहु दुःख उठावे ।।३९।।
`
`शिव स्वरूप है शरण तुम्हारी 
हरो नाथ सब विपत्ति हमारी ``।।४० ।।

चारों युग गायें तेरी महिमा अपरम्पार ‍‌‍।
निज भक्तनु के प्राण हित लियो जगत अवतार ।।
नरसिंह चालीसा जो पढ़े प्रेम मगन शत बार ।
उस घर आनंद रहे वैभव बढ़े अपार ।।

``इति श्री नरसिंह चालीसा संपूर्णम ``
सनातन धर्म की जय हो विजय हो 
सम्पूर्ण जगत का उद्धार हो 
सभी प्राणियों का विकास हो 
सभी सुखी रहें 
उस परमात्मा से यही हमारी कामना है ।





इतने सारे पाठको का बहुत-बहुत साधुवाद
इस चालीसा मैं आपने पड़ा होगा की इसकों अन्यों को बताने के भी अनेक लाभ हैं
तो आप इस को साझा कीजिये !

भगवन नरसिंग जी  मंदिर उत्र्राखंड के चमोली जिले के जोशीमठ मैं स्तिथ है l

Comments

Unknown said…
Bhagwan shri narasimhji ka ek aur mandir karnataka ke gadag jilhe ke vir narayan mandir me hai
Unknown said…
i want books 10
अथ श्री नरसिंह चालीसा ]
Sorry book not available . But I send pdf file for you.
Thankyou
Unknown said…
जय नरसिंह हरि आप सबों की जानकारी के लिए यह जानकारी साझा करना चाहता हूं कि बिहार प्रांत के जमुई जिला मुख्यालय में विगत 17 जून 2019 को यानी श्री नरसिंह हरी जयंती के दिन श्री नरसिंह भगवान के नवनिर्मित मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा करवाई गई इस मंदिर को व्यवहार न्यायालय के अधिवक्ता श्री अमित कुमार के द्वारा
Unknown said…
बिहार प्रांत के जमुई जिला में अवस्थित इस नरसिंह मंदिर में माता लक्ष्मी जी विराजमान है मंदिर को बिल्कुल गोल्डन टेंपल का रूप दिया गया है संपर्क सूत्र 8051 4444 14
bahut acchi baat hai ....jai narsingh baba
Unknown said…
जय जय श्री नृसिंह भगवान
Unknown said…
Haryana me district Mohindergarh k pass tajpur village me bhi bahut purana sidh tample h.
Unknown said…
Book available h.aap address do me bhej deta hu 9540176429.
Unknown said…
Rajasthan ke kotputli.ke Hasampur me narsingh ji ka mandir. Hai.hamre kuldevata hai
Unknown said…
🌹भक्त वत्सल भगवान नरसिंह सबका कल्याण करे🌹🙏
Unknown said…
किसीके पास नरसिंह चलीसा Pfd है क्या?

Popular posts from this blog

Image collection BY-A,P

TRUE STORY {इमानदारी का परिचय}